सुजानपुर (हमीरपुर)। गांव से गांव को जोड़ने की बात प्रशासन की ओर से की जाती है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग कक्कड़ ने पुरली से रंगड़ा दी धार नई सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है।
नाबार्ड के तहत पुरली से रंगड़ा दी धार सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिली है। साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क पर 6.94 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जेसीबी के माध्यम से खोदाई कार्य आरंभ कर दिया गया है। सड़क के दोनों किनारों के तीखे मोड़ों को भी काटा जा रहा है, ताकि वाहनों की आवाजाही सुरक्षित हो सके और दुर्घटना की आशंका न बने।
गौर हो कि पुरली से रंगड़ा दी धार सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय गांवों के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर अब लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। इस सड़क निर्माण से पुरली, रंगड़ा दी धार, ठला, कलोह, कक्कड़ सहित अन्य कई गांवों के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। सड़क सुविधा के अभाव में लोगों को या तो पैदल या फिर निजी टैक्सियों के सहारे गंतव्य की ओर जाना पड़ता था।
कोट
पुरली-रंगड़ा दी धार सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नाबार्ड के तहत बन रही सड़क पर 6.94 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साढ़े चार किलोमीटर नई सड़क बनाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए तत्पर रहता है।
-संसार चंद, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, कक्कड़
कैप्शन
पुरली-रंगड़ा दी धार बन रही नई सड़क। स्रोत : विभाग
पुरली- रंगड़ा दी धार बन रही नई सड़क। स्रोत : विभाग- फोटो : संवाद