श्रीलक्ष्मी नारायण गौशाला भड़ोली भगौर में खंड नादौन की गौशालाओं के संचालकों व प्रतिनिधियों की ब
- फोटो : ब्राह्मण महासभा के कार्यालय पर मौजूद पदाधिकारी एवं संरक्षक।
नादौन(हमीरपुर)। खंड नादौन की गोशालाओं के संचालकों व प्रतिनिधियों की बैठक लक्ष्मी नारायण गोशाला भड़ोली भगौर में हुई। गोशालाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता हरबंस लाल ठाकुर ने की। बैठक में गोशाला कमेटी का गठन किया गया। गोशाला सुकड़याह के संचालक बलवीर चौधरी को सर्वसम्मति से नादौन ब्लॉक गोशाला कमेटी का प्रधान चुना गया, जबकि उपप्रधान श्याम लाल, सचिव विनोद पटियाल, कोषाध्यक्ष बाल सिंह चुना गया।
इसके अलावा हरबंस लाल, ब्रह्मचंद, कमलेश कुमार को सदस्य कार्यकारिणी चुना गया। बैठक में गोशाला भड़ोली भगोर से विनोद कुमार शर्मा, गोशाला सुकड़याह के संचालक बलबीर चौधरी, गोशाला मालिक से हरबंस लाल कमला से बाल सिंह बाद से ब्रह्मचंद बसराल से श्यामलाल आदि ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद नादौन ब्लॉक गोशाला कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान बलवीर चौधरी ने कहा कि बैठक में गोशालाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि गोशाला संचालकों को आ रही समस्याओं व मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा।