मैहरे/बिझड़ी (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग उपमंडल बड़सर के तहत उठाऊ पेयजल योजना समताना के फेस दो में पानी की मोटर न चलने पर फ्यूज को ठीक करते समय पंप ऑपरेटर करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से पंप आपरेटर का हाथ झुलस गया। मौके पर पहुंच कर अन्य पंप आपरेटर व अन्य लोगों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार पंप ऑपरेटर राजीव कुमार सुबह करीब 9 बजे पेयजल योजना फेस दो में पंप चलाने के लिए पहुंचा तो पंप नहीं चला। इस पर राजीव कुमार ने दूसरे पंप ऑपरेटर को कॉल की तो उसने फ्यूज की जांच करने के लिए कहा। राजीव कुमार जैसे ही फ्यूज की जांच करने लगा तो अचानक स्पार्क होने से वह करंट की चपेट में आ गया।
इस दौरान फोन ही उसने दूसरे पंप आपरेटर को सूचना दी कि उसे करंट लगा है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया। एसडीओ जल शक्ति विभाग बड़सर आरएस रणौत ने पंप ऑपरेटर को अधिक चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित है। संवाद