फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी रोकने के लिए सूचना पुलिस से साझा करे जनता: मधुसूदन

विज्ञापन
हमीरपुर पधारे डीआईजी सेंट्रल रेंज मधुसूदन को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस जवान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक मध्य रेंज मधुसूदन ने वीरवार को हमीरपुर पहुंचकर विभाग की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्होंने विभिन्न कार्यों व मामलों की फीडबैक भी ली। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी पर पूरी तरह शिकंजा कसने के लिए जनता का सहयोग अति अनिवार्य है। यदि किसी के पास इस तरह की सूचना है तो पुलिस से साझा करें। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ड्रग फ्री हिमाचल एप संचालित की जा रही है। इस एप पर जानकारी साझा की जा सकती है। जानकारी एप पर डालने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रहती है। पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन

समाज को नशामुक्त करने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के आलाधिकारियों से भी मुलाकात की। उप महानिरीक्षक ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को अधिक एहतियात बरतने की आवश्यकता है। पुलिसकर्मियों ने कोरोना काल में अपनी बेहतर सेवाएं दी हैं। वर्तमान में भी यह सेवाएं जारी हैं तथा जारी रहेंगी। यदि कंटेनमेंट जोन में पुलिस कर्मियों की सेवाएं लेने की नौबत फिर से आती है तो परिस्थितियों के अनुरूप पुख्ता व्यवस्थाएं की जाएंगी। वह न्यायालय के निर्देशानुसार एक इंटरव्यू लेने के सिलसिले में हमीरपुर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें