फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 22 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमितों के 22 नए मामले सामने आए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 17, जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट में 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या जिला में डेढ़ से पार हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 132 सैंपल लिए गए, जिनमें से 17 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों में गांव चंबोह की 60 और 65 वर्षीय दो महिलाएं, गलोड़ क्षेत्र के गांव बुधवीं का 84 वर्षीय बुजुर्ग, कांगू क्षेत्र के गांव मालग की 38 वर्षीय महिला, थाना बजूरी क्षेत्र के गांव गब्बा का 56 वर्षीय व्यक्ति और 50 वर्षीय महिला, गांव दशमल का 65 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय महिला, टिक्कर खातरियां की 53 वर्षीय महिला, बारीं मंदिर की 54 वर्षीय महिला, बराड़ा क्षेत्र के गांव छौं की 75 वर्षीय महिला, पटनौण की 45 वर्षीय महिला, हमीरपुर के हीरानगर का 47 वर्षीय व्यक्ति, धनेटा क्षेत्र के गांव बखरूं का 66 वर्षीय व्यक्ति, री क्षेत्र के गांव भलाणा का 35 वर्षीय व्यक्ति, ताल क्षेत्र के गांव बधार की 24 वर्षीय युवती और भोटा की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल है। डॉ. सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में जलाड़ी क्षेत्र के गांव नघूं की 32 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय लड़का, बड़सर उपमंडल के घ्राण क्षेत्र के गांव जोल की 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव साई ब्राह्मणा का 27 वर्षीय युवक और नादौन उपमंडल के गांव टिल्लू का 14 वर्षीय लड़का संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें