फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग के अनुरूप ऑक्सीजन पूरे देश में उपलब्ध करवाई : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जीतने और जीवन बचाने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत पूरे देश में पड़ी तो युद्ध स्तर पर काम कर मांग के अनुरूप पूरे देश में ऑक्सीजन की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। रविवार शाम हमीरपुर भाजपा मंडल की वर्चुअल बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह बात कही।
विज्ञापन

कहा कि पिछले लगभग डेढ़ साल में कोरोना महामारी ने सारे विश्व को हिला कर बहुत बड़ी चुनौती मानव जाति को दी है। कोरोना की दूसरी लहर में देशभर के बढ़े हुए केस कहीं ना कहीं जो लापरवाही पहली लहर के कमजोर होने के बाद सब ने दिखाई थी, उसी का नतीजा है। विश्व के कई साधन संपन्न देश जैसे कि अमेरिका इत्यादि भी कोरोना वायरस के प्रचंड प्रकोप से नहीं बच पाए, लेकिन भारत ने क्षमता दिखाते हुए जहां दूसरी लहर में दिनभर में साढ़े चार लाख केस रोज आ रहे थे, ऐसे हालातों पर काबू पाकर इन आंकड़ों में कमी लाने में कामयाबी पाई है।
देश में 1 अप्रैल 2020 से पहले लगभग 1000 टन ऑक्सीजन की खपत होती थी, यही आंकड़ा बढ़कर अब 9000 टन तक पहुंच गया है। पूरे देश में ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया गया और इसमें भारतीय सेना व रेलवे ने भी अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इतना अधिक और इतनी जल्दी काम होने के बावजूद कुछ लोगों का काम सिर्फ केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को बदनाम करने का है। नए-नए षड्यंत्र रच रहे हैं जब ऑक्सीजन का मुद्दा नहीं चल पाया तो वैक्सीनेशन पर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। केंद्र ने कहा था कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी देशवासियों को मुफ्त में वैक्सीनेशन दी जाएगी तो उसके तहत सभी राज्यों को 21 करोड़ वैक्सीनेशन की डोज दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल के अंत तक लगभग सवा दो सौ करोड़ वैक्सीनेशन डोज की उपलब्धता देश में हो जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें