फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार लोगों की मौत, 122 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को आरटी-पीसीआर में 90, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 116 सैंपल लिए गए, जिनमें से 32 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

हमीरपुर के प्रतापनगर में 4 लोग और गांधी चौक में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डुग्घा, भोरंज और लुद्दर महादेव क्षेत्र के गांव डुखा में 2-2 लोग संक्रमित निकले हैं। इनके अलावा गांव दुगनेहड़ा झनियारा, वार्ड नंबर-6 हमीरपुर, हीरानगर, खंडेरा, ब्ल्यूट, कडरियाणा, अणु कलां, डुगली, बैरी, सासन, चमियाणा, री, झरेड़ी क्षेत्र के गांव बल्ह, लोहारी, बड़ा क्षेत्र के गांव देगर, गलोड़, मनसाई, आलमपुर और खियाह क्षेत्र के गांव लोहारीं में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें