फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूल्हा जंडल गांव में निजी कंपनी का टावर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजोत पंचायत के बूल्हा जंडल गांव के लोगों ने रिहायशी मकानों के नजदीक निजी कंपनी का टावर लगाने का विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पंचायत में शिकायत भी दी है, जबकि पुलिस चौकी अवाहदेवी में फोन कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

बूल्हा जंडल गांव के लोगों सुनील चौहान, विनोद कुमार, प्रवीण चौहान, दीपक चौहान, राजेंद्र कुमार आदि ने कहा कि उपरला जंडल गांव के एक ग्रामीण ने निजी नेटवर्क कंपनी को अपनी जमीन में टावर लगाने की अनुमति दे दी है, जबकि कंपनी ने पंचायत से इस संबंध में एनओसी नहीं ली है। इन लोगों का कहना है कि जहां पर टावर लगेगा उसके 50 से 100 मीटर के दायरे में ग्रामीणों के घर हैं। टावर से निकलने वाली हानिकारक विकिरणों से लोगों की सेहत पर खतरा हो सकता है। इसलिए इस टावर को यहां न लगाया जाए। शनिवार को टावर लगने के स्थल पर इन ग्रामीणों और भूमि मालिक में भी खूब गहमागहमी हुई। इस संबंध में पंचायत प्रधान प्यार चंद का कहना है कि टावर लगवाने के लिए पंचायत से एनओसी नहीं ली गई है। ग्रामीणों ने शिकायत पंचायत सचिव के पास दी है। निजी भूमि में टावर लगवाने के लिए पंचायत की एनओसी जरूरी है या नहीं इस बारे में उन्हें पता नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ कह चुके हैं कि टावर से कोई हानि नहीं, लेकिन बिना प्रशासन की मंजूरी के कोई भी व्यक्ति अपने घर की छत या जमीन पर मोबाइल टावर नहीं लगा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें