फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में अन्य क्षेत्र के लोगों को सिलिंडर देने पर जताया विरोध

Thu, 16 Apr 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर के डिडवीं में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर में 25 दिन बाद पहुंची गैस सिलिंडर की गाड़ी से वितरण के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान अन्य क्षेत्रों के लोगों को सिलिंडर दिए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

साथ ही, गाड़ी के साथ केवल एक कर्मचारी भेजे जाने पर भी लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे में बाहरी क्षेत्रों के लोगों को गैस उपलब्ध कराना स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है।
बुधवार को ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के तहत डिडवीं गांव में करीब 25 दिन बाद गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंची, जिससे सिलिंडर लेने वालों में होड़ मच गई। हालांकि उस दिन डिडवीं गांव की आपूर्ति निर्धारित थी, लेकिन टिक्कर, ककड़ियाना, समराला और मोरसू क्षेत्रों के लोग भी खाली सिलिंडर लेकर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना बुकिंग के ही अन्य क्षेत्रों के लोगों को सिलिंडर दिए जा रहे थे, जिस पर उन्होंने विरोध दर्ज कराया। इसके अलावा, गैस वितरण के लिए केवल एक चालक और एक कर्मचारी होने के कारण आपूर्ति कार्य में भी बाधाएं आईं।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले हर सप्ताह गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती थी, लेकिन इस बार 25 दिन बाद गाड़ी पहुंची, जिससे अधिकांश घरों के सिलिंडर खाली हो गए थे। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे संबंधित विभाग से शिकायत करने को मजबूर होंगे।
हालांकि, अंत में पर्याप्त संख्या में सिलिंडर होने के चलते सभी को गैस उपलब्ध करवा दी गई।
कोट :
गैस सिलिंडर की गाड़ी के साथ दो से तीन कर्मचारी तैनात होते हैं। अगर अधिक आवश्यकता नहीं है तो एजेंसी संचालक दो कर्मचारी भी भेज सकता है। स्थानीय लोगों को चाहिए कि वह स्वयं जागरूक हों। -शिवराम राही, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें