फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्टोन क्रशर विरोध, उपायुक्त के पास पहुंचे 11 गांवों के ग्रामीण

Tue, 09 Sep 2025 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
खलौनी में क्रशर लगाने का विरोध करने उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुंचे ग्रामीण। -स्रोत : जागरूक
विज्ञापन
हमीरपुर। खनौली पंचायत में स्टोन क्रशर स्थापित किए जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अमरजीत सिंह हमीरपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में बजाहर, फगुआ द ग्रां, तपालधार, टोरू, महेशक्वाल, थाती, जमूली, खैरी, डाका आदि 11 गांवों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर क्रशर लगाया जा रहा है, वहां 11 गांवों की आबादी प्रभावित होगी। उनका कहना था कि क्रशर से उनकी उपजाऊ भूमि बर्बाद हो सकती है। क्षेत्र की आधी आबादी खेतीबाड़ी करके अपनी आजीविका कमाती है। अगर क्रशर भूमि के पास स्थापित हुआ तो उन्हें गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने बताया कि खनौली में क्रशर यूनिट लगाने की योजना है, लेकिन आसपास के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी समस्या उपायुक्त के सामने रखी और कहा कि मुख्यमंत्री को भी सुजानपुर के खैरी में इस समस्या के बारे में बताया गया है। उन्होंने क्रशर के असर से खेती-बाड़ी प्रभावित होने की आशंका जताई और समाधान की मांग की। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें