फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डंपिंग साइट के बाहर कूड़े काे गाड़ी में पलटने पर जताया विरोध

Thu, 09 Apr 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर की डंपिंग साइट के बाहर कूड़े को दूसरी गाड़ी में स्थानांतरण करने के विरोध में उ
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम की डंपिंग साइट के बाहर पीपल के पेड़ के पास कूड़े को छोटी गाड़ी से टिपर में स्थानांतरित किए जाने पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर कूड़ा लोड किया जा रहा है, वहां पीपल का पेड़ है, जिसकी पूजा की जाती है, साथ ही पास में एक प्राकृतिक जलस्रोत भी मौजूद है। खुले में कूड़ा लोड करने से निकलने वाला गंदा पानी जलस्रोत को दूषित कर रहा है।
ग्रामीणों के विरोध के बाद कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी बजूरी क्षेत्र में लोगों ने इसी तरह कूड़ा टिपर में लोड करने का विरोध किया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपिंग साइट के बाहर कूड़े के निष्पादन से पक्षी कचरे को इधर-उधर फैला रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों की शिकायतों को देखते हुए निर्णय लिया गया कि अब छोटी गाड़ियों से बड़ी गाड़ियों में कूड़े का स्थानांतरण सीधे डंपिंग यार्ड के भीतर ही किया जाएगा।
साथ ही संबंधित कंपनी को निर्देश दिए गए कि डंपिंग साइट पर मैनपावर और मशीनरी बढ़ाई जाए और कूड़ा निस्तारण के लिए नई उपयुक्त भूमि की तलाश की जाए।
वहीं, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री सुक्खू से आग्रह कर आबादी से दूर लगभग 150 कनाल भूमि नगर निगम को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आगामी 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कूड़ा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और शहर को वायु एवं जल प्रदूषण से बचाया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर निगम के अभियंता अश्विनी शर्मा, जूनियर अभियंता सूर्य और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा भी उपस्थित रहे।
कोट :

नगर निगम की डंपिंग साइट के बाहर कूड़े को दूसरी गाड़ी में डालने काे लेकर विरोध जताया था। सफाई कर्मचारियों को डंपिंग यार्ड के अंदर ही कूड़ा अनलोड करने के निर्देश दिए जाएंगे। बजूरी में नगर निगम की जमीन है, इसके चारों ओर दीवार बनाई जाएगी, ताकि गाड़ियों को वहां पर लोड किया जा सके। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर

नगर निगम हमीरपुर की डंपिंग साइट के बाहर कूड़े को दूसरी गाड़ी में स्थानांतरण करने के विरोध में उ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें