फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्याध्यापक पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र हो पूरी : अजय

Mon, 27 Jul 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी/लदरौर (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश प्रमोटी स्कूल लेक्चरर संघ, जिला हमीरपुर ने शिक्षा विभाग से मुख्याध्यापक पदों पर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

मीडिया को जारी बयान में जिलाध्यक्ष अजय कुमार नंदा और जिला महासचिव विनोद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सरकारी उच्च विद्यालयों में 700 से अधिक मुख्याध्यापक पद रिक्त हैं, जिससे विद्यालयों के प्रशासनिक कार्य और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025 में पात्र शिक्षकों से विकल्प और आवश्यक अभिलेख मांगे थे तथा लगभग छह माह पहले विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक भी हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति में हो रही देरी के कारण लंबे समय से पात्र शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति होने से रिक्त पद भरेंगे, विद्यालयों को नियमित नेतृत्व मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से पदोन्नति समिति के निर्णय के आधार पर मुख्याध्यापक पदों की पदोन्नति सूची जल्द जारी कर रिक्त पद भरने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें