फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पदोन्नति कोटे में बदलाव के खिलाफ उतरे प्रमोटी लेक्चरर

Tue, 17 Nov 2026 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य पद पर 50:50 पदोन्नति कोटा बरकरार रखने की मांग
विज्ञापन

प्रमोटी स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने 95:05 अनुपात का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश में प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए वर्तमान 50:50 कोटे में बदलाव कर इसे 95:05 करने की मांग का प्रमोटी स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने सरकार और शिक्षा विभाग से मौजूदा पदोन्नति अनुपात को बरकरार रखने की मांग की है।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय कुमार नंदा ने कहा कि प्रधानाचार्य पद के लिए दो फीडिंग कैडर लेक्चरर और हेडमास्टर हैं। लेक्चरर कैडर में सीधी भर्ती से नियुक्त और टीजीटी से पदोन्नत होकर आए प्रमोटी लेक्चरर शामिल हैं। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत लेक्चरर कैडर में सीधी भर्ती और पदोन्नति का अनुपात भी 50:50 निर्धारित है। प्रदेश में करीब 18 हजार लेक्चरर कार्यरत हैं। इनमें लगभग नौ हजार सीधी भर्ती और नौ हजार प्रमोटी लेक्चरर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सभी 18 हजार लेक्चररों को सीधी भर्ती वाला कैडर मानकर हेडमास्टरों की संख्या से तुलना करना उचित नहीं है। हेडमास्टर फीडिंग कैडर का आधार केवल करीब 900 हेडमास्टर नहीं हैं। इसमें सभी टीजीटी और टीजीटी से पदोन्नत होकर लेक्चरर बने शिक्षक भी शामिल हैं। इसलिए केवल हेडमास्टरों की संख्या के आधार पर 95:05 का पदोन्नति अनुपात तय करना न्यायसंगत नहीं है। कोटे में बदलाव से हजारों प्रमोटी लेक्चररों के पदोन्नति के अवसर प्रभावित होंगे। इससे शिक्षकों का मनोबल भी कमजोर होगा और मौजूदा पदोन्नति व्यवस्था में असंतुलन पैदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें