फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए करवाए जाएंगे कार्यक्रम

Sat, 07 Nov 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन और एनआईटी में हुआ समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस्कॉन हमीरपुर और एनआईटी हमीरपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर इस्कॉन की ओर से सनातन गौरचंद्र प्रभुजी और एनआईटी की ओर से श्री रघुवंशी ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में एनआईटी के डीन आरएनसी रवि सहित संजय, हरीश और अन्य लोग मौजूद रहे। समझौते के तहत विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास, तनाव प्रबंधन, ध्यान, नेतृत्व क्षमता और जीवन प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक सोच और मूल्य आधारित शिक्षा पर भी सत्र होंगे।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है। इस्कॉन हमीरपुर आध्यात्मिक ज्ञान, युवा मार्गदर्शन और चरित्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग करेगा। वहीं, एनआईटी इन कार्यक्रमों को अपने शैक्षणिक वातावरण में प्रोत्साहित करेगा। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें