फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने गांधी की वेशभूषा में दीं शानदार प्रस्तुतियां

विज्ञापन
महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी वेशभूषा में स्वच्छता संदेश देते लिलि लिटिल फ्लवार स्कूल रंगस के ब? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। जिलाभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और स्वच्छता कार्यक्रम किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककड़ियार में सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय कुमार ने किया। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों को स्वच्छता का मार्ग अपनाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों को शिविर में अनुशासन में रहने के बारे में भी बताया। यह शिविर 30 सितंबर से 6 अक्तूबर 2019 तक चलेगा। जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र शर्मा तथा मधु ने दी। वहीं, लिली लिटिल फ्लावर स्कूल बाड़ी, रंगस में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महात्मा गांधी के आजादी और स्वच्छ भारत के सपने पर भी प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर, कन्या स्कूल सुजानपुर, त्रिशा कॉलेज जोलसप्पड़, आर्यन पब्लिक स्कूल दंगड़ी, रैल, डीएवी स्कूल भड़ोली में गांधी जयंती और एनएसएस शिविर के दौरान कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने गांधी टोपी और गांधी पोशाक डालकर भाषण और अन्य प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार और सरोज कुमारी ने शिविर के बारे में बताया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी में आयोजित एनएसएस शिविर में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक पक्का भरो की प्रबंधक अंजना कुमारी ने स्वयंसेवियों को बैंकिंग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें