फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सचिवालय के बाहर बाइक की टक्कर से छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मिनी सचिवालय हमीरपुर के मुख्य द्वार के बाहर सड़क पर एक बाइक से टकराकर स्कूली छात्रा घायल हो गई। सड़क पर गिरने से घायल छात्रा को आसपास खड़े लोगों ने दुकान के भीतर बैठाया और उसे पानी पिलाया। छात्रा की टांग में चोटें आई हैं। वहीं, बाइक सवार ने भी छात्रा के उपचार के लिए हर संभव सहायता का प्रयास किया। बता दें कि शाम सवा तीन बजे सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान मिनी सचिवालय के बाहर यह हादसा हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही छात्रा के पिता भी मौके पर पहुंच गए और बेटी को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल ले गए। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ। बता दें कि मिनी सचिवालय के बाहर अस्थायी बस ठहराव है। यहां पर बसों से सवारियां उतारने के चलते सड़क पर जाम की स्थिति रहती है। जिसके चलते आए दिन राहगीर चोटिल होते रहते हैं। वहीं, गांधी चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को भी इन बसों के खड़े रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें