फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रो. प्रदीप बने रोटरी क्लब हमीरपुर के नए प्रधान

Sun, 10 May 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब हमीरपुर की नई कार्यकारिणी हुई घोषित
विज्ञापन

हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर के वर्ष 2026-27 के लिए नए निदेशक मंडल का गठन शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित बैठक में किया गया। नई कार्यकारिणी जुलाई माह से विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभालेगी।
नवनियुक्त टीम में प्रो. प्रदीप कुमार को क्लब का प्रधान (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है, जबकि अमरजीत अत्री सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।
घोषित कार्यकारिणी में प्रेम ठाकुर को मुख्य सलाहकार, जेपी अग्निहोत्री को प्रशिक्षक, ज्वाला सिंह राणा को क्लब प्रशासक, भगवती प्रसाद शर्मा को निवर्तमान प्रधान, अरविंद कटोच को उपाध्यक्ष, राकेश ठाकुर को संयुक्त सचिव, राजीव शर्मा को कोषाधिकारी और प्रवीण कुमार को सार्जेंट एट आर्म्स बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. अजायब सिंह बनयाल को निदेशक मंडल प्रभारी, विनोद ठाकुर को व्यावसायिक सेवाएं, अनिल कपिल को सामुदायिक सेवाएं और संदीप कुमार शर्मा को युवा सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्लब के सभी नवनिर्वाचित सदस्य आगामी 16 और 17 मई को जम्मू में आयोजित होने वाले सदस्य प्रशिक्षण सेवा शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें