हमीरपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत स्टेट असेस्मेंट की प्रक्रिया संपन्न हुई। अब इसका रिजल्ट तैयार कर प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा।
इसके बाद केंद्र सरकार की टीम संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों का फिजिकल निरीक्षण करेगी। मूल्यांकन अभियान नौ मई तक चला। पहले चरण में जिले के 30 उपस्वास्थ्य केंद्रों और छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का निरीक्षण किया गया।
जिले में कुल 32 पीएचसी और 153 उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिनका चरणबद्ध तरीके से मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य स्तर पर तय मानकों को पूरा करने वाले केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर के असेस्मेंट के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
असेस्मेंट प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 12 सदस्यों की छह टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
बॉक्स
आठ मानकों पर हुई जांच
इस मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और संतुष्टि सुनिश्चित करना है। विशेष बात यह है कि एक जिले की टीम दूसरे जिले में जाकर जांच करती है, जिससे निष्पक्षता बनी रहती है।
कोट
एनक्वास के तहत स्वास्थ्य संस्थानों की स्टेट असेस्मेंट हुई। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।
-डॉ. अजय कुमार, कार्यकारी सीएमओ