फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में लावारिस मवेशियों से किसानों की दिक्कतें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में लावारिस मवेशियों की समस्या गंभीर होने लगी है। गाय, बैल, कुत्ते, बंदर आदि लावारिस मवेशी उपमंडल में घूम रहे हैं। ये पशु यातायात को बाधित कर रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। भोरंज के जाहू, मुंडखर, भरेड़ी, नगरोटा, लदरौर, सुलगबान, धमरोल, बसी, चंदरूही, डली, अमरोह, गरसाहड़, पापलाह, हनोह, डाडू आदि में लावारिस पशुओं ने नाक में दम कर रखा है। वहीं, अज्ञात लोग रात के अंधेरे में गाड़ियों में भरकर लावारिस पशुओं को सुनसान जगह और जंगलों में छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान इन पशुओं से तंग आ चुके हैं। मवेशी उनकी फसलों को तबाह कर रहे हैं। वहीं, खेतों में अकेले व्यक्ति पर भी हमला कर रहे हैं। उपमंडल की कड़ोहता, धमरोल, नगरोटा आदि पंचायतों में लावारिस पशुओं की संख्या तीन सौ के करीब पहुंच गई है। दिन के समय लावारिस पशु सुनैहल व सीर खड्ड में रहते हैं और शाम ढलते ही रिहायशी मकानों के पास पहुंच रहे हैं। लोगों में दिनेश भाटिया, धर्म चंद, टेक चंद कौशल, विशाल, मनोज, बलबीर, अरविंद, यशवंत, रमित शर्मा, राजू, पवन, राजेश, राकेश, जोगिंद्र, सुरेंद्र कुमार, अनिल, राज कुमार, विजय, विनोद शर्मा आदि ने प्रशासन से इन लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
भोरंज व्यापार मंडल के प्रधान अरुण कुमार अरोड़ा ने कहा कि शीघ्र इन लावारिस पशुओं को छोड़ने वालों पर शिकंजा न कसा गया तो किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। लावारिस पशु खेत में किसानों पर भी हमला कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में आधा दर्जन लोग लावारिस पशुओं के हमलों से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें