डीएवी स्कूल भड़ोली में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पंडित सुशील चंद रत्न ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रधानाचार्य आरएस राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सालाना समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम की यादों सहित स्वच्छता और आपसी भाईचारे पर केंद्रित रहा।
स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने किया। बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती वंदना की खूबसूरत प्रस्तुति दी।
मेधावी छात्रों युवराज सिंह राणा, अमृतांश सुमरा, अंशुल खट्टा, अभिनव, अभिनय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, साहिल राणा, शिप्रा, अंशुल, रीतिका राणा आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष ओपी सौंधी, कांगू प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, देहरा प्रधानाचार्य भटनागर, डाक्टर बीएस राणा, हुकुम चंद बैंस, मंडी प्रधानाचार्य गुलेरिया, प्रधानाचार्य गिरयोह संजीव ठाकुर, प्रोफेसर बस्सी, कीमती लाल जैन, राकेश जैन, सुरेंद्र आर्य, मनोज शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।