जेएनवी डुंगरी की छात्रा प्रियाजंल ठाकुर। संस्थान।
- फोटो : संवाद
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, डुंगरी जिला हमीरपुर की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी प्रियांजल ठाकुर ने वर्ष 2025 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 500 में से 486 अंक प्राप्त कर नवोदय विद्यालय समिति, चंडीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि पर नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के उपायुक्त की ओर से विद्यालय को एक प्रशंसा पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें छात्रा, उनके अभिभावकों, विद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं प्रधानाचार्य विक्रम कुमार को हार्दिक बधाई दी है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों ने भी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
भानु दत्त को भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय कोलकाता में बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में, आदित्य कुमार एवं अर्णव धीमान को एनआईटी हमीरपुर में बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) में, हार्दिक एवं श्रीदुल ठाकुर को भी एनआईटी हमीरपुर में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) में प्रवेश मिला है। प्रधानाचार्य विक्रम कुमार स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी है।