फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवानों के लिए बने स्थायी नीति : जोगिंदर

Wed, 06 Aug 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश के हजारों होमगार्ड जवानों को भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री से भारी उम्मीदें हैं। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि प्रदेश में होमगार्ड जवानों को अन्य विभागों की तरह स्वतंत्र कार्य सौंपा जाए।
विज्ञापन

एक स्थाई नीति का प्रावधान किया जाए। होमगार्ड जवान अग्निशमन विभाग, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस बल के साथ सुरक्षा के लिए रात-दिन खड़े रहते हैं। वहीं, होमगार्ड जवानों की यही मांग रही है कि उन्हें कोई एक काम सौंपा जाए। एक स्थाई पॉलिसी बनाकर प्रदेश के होमगार्ड को रोजगार दिया जाए।
होमगार्ड जवानों को अन्य सैनिक बलों के समान भर्ती व प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश के होमगार्ड जवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें