Private schools in the district will charge annual fees from April
हमीरपुर। जिले के निजी स्कूल आगामी शैक्षणिक सत्र से पुराने वार्षिक शुल्क ही वसूलेंगे। सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान निजी स्कूलों को महज ट्यूशन फीस ही वसूलने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब निजी स्कूल पूरी फीस वसूलेंगे। निजी स्कूल एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। वहीं, निजी स्कूल एसोसिएशन ने किसी भी स्कूल को सरकार के दिशा-निर्देशानुसार दस से 15 फीसदी से अधिक फीस न बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई स्कूल इससे अधिक फीस बढ़ाएगा तो एसोसिएशन उसे नोटिस जारी कर कार्रवाई करेगी।
निजी स्कूल संघ हमीरपुर के महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई निजी स्कूल संघ की बैठक में पूरे शुल्क लेने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्कूल बसों के टैक्स माफ करने की मांग भी सरकार से की गई है। अगर कोई स्कूल 15 फीसदी से अधिक फीस बढ़ाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने महज कोविड काल में ही टयूशन फीस लेने के निर्देश दिए थे। आगामी सत्र के लिए सरकार ने कोई भी निर्देश या अधिसूचना जारी नहीं की है।