फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी फीस और अयोग्य शिक्षकों पर कसेगी लगाम

Fri, 02 Dec 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बढ़ी फीस। - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिला के निजी स्कूलों में मनमानी फीस और अयोग्य शिक्षकों पर लगाम कसने की तैयारी है। जिला उच्च शिक्षा विभाग ने सभी प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों को स्कूल भवन के सामने सूचना बोर्ड स्थापित करने और बोर्ड पर जरूरी जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों को चार दिन यानी छह दिसंबर तक आदेशों का पालन करने के लिए कहा गया है। विभाग के इस फैसले के बाद प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों से मनमानी फीस वसूली और स्कूल में सेवारत अधूरी योग्यता रखने वाले अध्यापकों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकेगा।

 उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान ने समस्त निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे 6 दिसंबर तक स्कूल संबंधी आवश्यक सूचना बोर्ड पर अंकित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल के सूचना पट्ट पर अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता, जेबीटी, बीएड और टेट पास, स्कूल की वेबसाइट, स्कूल संबद्धता का प्रमाण पत्र, फीस का ब्योरा, ट्रांसपोर्ट सुविधा, स्कूल के विकासात्मक कार्यों का ब्योरा, छात्रवृत्ति ब्योरा, एलुुमिनी की लिस्ट उनके पते सहित, स्कूल प्रबंधन समिति के गठन का ब्योरा दूरभाष नंबर सहित और स्कूल के आधारभूत ढांचे का विवरण दर्शाना सुनिश्चित करें।

उपनिदेशक ने कहा कि जो स्कूल संचालक इन आदेशों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्कूलों में पारदर्शी प्रशासन स्थापित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें