फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीए व एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करवाने की रहेगी प्राथमिकता: सोनी

Thu, 06 Nov 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर के नवनियुक्त प्राचार्य सतीश सोनी ने बुधवार को महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा कक्ष से लेकर छात्रावास व सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थी लंबे समय से एमसीए व एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में महाविद्यालय में इन दो विषयों को शुरू करने की प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों में कौशल को विकसित करने व रोजगार दिलाने में सहायक आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बुद्धिमता) व डेटा साइंस (डेटा विज्ञान) पाठ्यक्रम शुरू करने का कार्य किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके।
विश्वस्तरीय नवाचार और तकनीकी शिक्षा के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों से एमओयू किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और सभ्य नागरिक बनने की सलाह दी। बीते मंगलवार को प्रोफेसर सतीश सोनी ने हमीरपुर कॉलेज में बतौर प्राचार्य कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें