फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: योग में प्रिंस डोगरा और शुभम-विहान की जोड़ी प्रथम

Sat, 17 Oct 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कांगू स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ियों
विज्ञापन
हमीरपुर। अंडर-14 जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के पारंपरिक एवं कलात्मक योग के एकल वर्ग में प्रिंस डोगरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। युगल वर्ग में शुभम और विहान की जोड़ी पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

रिदमिक योगासन के युगल वर्ग में भी शुभम और विहान ने बाजी मारी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और खेलों को कॅरिअर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जिला सहायक प्रारंभिक खेल शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के छह ब्लॉकों के 270 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें योग, भाषण, एकल गान, शास्त्रीय संगीत, समूह गान और एकांकी सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ताइक्वांडो, शतरंज और कुराश के मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 18 और 19 तारीख को स्कूल में छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें