फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकमोह को जल्द मिलेगा अपना भवन

Tue, 05 Mar 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चकमोह को जल्द अपना भवन नसीब होगा। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत चकमोह पंचायत के शास्त्री नगर में पीएचसी भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। भवन के निर्माण कार्य को आगामी तीन महीने में पूरा किया जाएगा। वर्तमान में दो मंजिल भवन का लेंटर डालने और कमरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के लिए चकमोह के लोगों ने अपनी मलकीयत भूमि दान की थी। वहीं, पंचायत चुनाव के समय लोगों ने अस्पताल की सुविधा न होने के चलते पंचायती चुनावों का भी विरोध किया था। इसके उपरांत प्रदेश सरकार की ओर से पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए दो करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था।
इस भवन में डॉक्टर के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी और आने वाले समय में 24 घंटे यहां पर लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने कहा कि पीएचसी के नए भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें