फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाइयों के माथे पर तिलक की तैयारी, मिठाइयों से सजे बाजार

Wed, 11 Nov 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजेश शर्मा, दुकानदार अवाहदेवी
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। भैया दूज के पर्व को लेकर अवाहदेवी बाजार में रौनक बढ़ गई है। बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाने की तैयारी में जुटी हैं, वहीं मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाइयां खरीदने में जुटी हैं। त्योहार के मद्देनजर हलवाइयों और मिठाई विक्रेताओं ने विशेष तैयारियां की हैं। दुकानों में लड्डू, जलेबी, गुलाब जामुन सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां सजाई गई हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भैया दूज के लिए मिठाइयों की खरीदारी की।
कई महिलाएं अपने भाइयों के घर रवाना हो चुकी हैं, जबकि कुछ बुधवार को जाने की तैयारी में हैं। मिठाइयों के साथ अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है।
विज्ञापन

दुकानदारों को उम्मीद है कि दिवाली के बाद भैया दूज पर भी बिक्री अच्छी रहेगी और त्योहार उनके कारोबार में मिठास घोलेगा। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज बुधवार को मनाया जाएगा।
पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह है। वहीं, दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और मांग को ध्यान में रखते हुए मिठाइयों का पर्याप्त स्टॉक तैयार किया है। बाजार की बढ़ती रौनक से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

-
दिवाली पर अच्छा कारोबार हुआ है। भैया दूज के लिए तैयारी की जा रही है। महिलाएं भैया दूज के लिए खरीदारी कर रही हैं। -राजेश शर्मा, दुकानदार अवाहदेवी
विज्ञापन

कोई ग्राहक लड्डू तो कोई ग्राहक पेड़े की मांग कर रहा है। उचित कीमत पर ग्राहकों को मिठाई उपलब्ध करवाई जा रही है। -कमलेश कुमार, दुकानदार, अवाहदेवी
दिवाली पर ग्राहकों ने अच्छी खरीदारी की है। मिठाइयों को बनाने में गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जा रहा है। बेहतर गुणवत्ता की मिठाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। -सुरजीत, दुकानदार हमीरपुर

राजेश शर्मा, दुकानदार अवाहदेवी

राजेश शर्मा, दुकानदार अवाहदेवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें