फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप के बीच सड़क पर खड़े कर दिए गर्भवती और बुजुर्ग मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दिन, शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे हैं। तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दिन में 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। स्थान, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर। सुबह ही अस्पताल के गेट के बाहर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी है लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने गेट को नहीं खोला। इस दौरान भीड़ बढ़ती गई और सड़क पर दोनों ओर लंबी कतार लग गई। इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। मरीजों को रुमाल, दुपट्टा, अखबार सिर पर रखकर कतार में खड़ा होना पड़ा। एक तरफ कड़कती धूप और दूसरी तरफ सुरक्षा कर्मचारियों का अनुचित व्यवहार मरीजों को परेशानी दे रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम भी मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के गेट पर सुबह 9:55 बजे पहुंची तो देखा कि गेट बंद है और मरीजों की भीड़ गेट के बाहर सड़क पर लगी है। सुरक्षा कर्मचारी मरीजों से अनुचित व्यवहार कर रहे हैं। कई गंभीर मरीज तो थक हार कर दुकानों में लगे बेंचों या सड़क किनारे बैठ गए। पर्ची काउंटर पर पहले पर्ची बनवाने की होड़ में मरीज व तीमारदार आपस में धक्कामुक्की कर रहे हैं। यहां न तो सामजिक दूरी नियम का पालन हो रहा है और न ही अस्पताल स्टाफ के उच्चाधिकारी मरीजों की समस्या को देखते हुए मौके पर आए। मरीजों को धूप में खड़े रहकर वाहनों की आवाजाही के बीच ही पर्ची बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि पर्ची काउंटर के बाहर खाली जगह है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को सड़क पर पहुंचा दिया है। इस कारण उन्हें सुबह ही पर्ची बनवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर गर्भवती, वृद्धों और महिला मरीजों को परेशानी हुई। गंभीर मरीजों को तो इतनी भीड़ में खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। एक मरीज को उसके तीमारदार ने कंधे के सहारे कतार में खड़ा किया। अस्पताल की इस अव्यवस्था को हर कोई कोसता नजर आया। मरीजों एवं तीमारदारों पल्लवी, राकेश कुमार, विपन शर्मा, अनुबाला, शुभम का कहना है कि सुबह ही सड़क पर कतार में लगने को मजबूर हुए। धूप के कारण पसीने छूट रहे थे और ऊपर से अस्पताल के सुरक्षाकर्मी भी अनुचित व्यवहार करते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी समय पर अस्पताल में प्रवेश न दिया गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्था को उचित करने की मांग की है।
मामला ध्यान में आया है: प्राचार्य
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। इस बारे पता किया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए कॉलेज प्रशासन बचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें