फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 26 करोड़ रुपये की लागत से कोटला बिजली सब स्टेशन बनकर तैयार

Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बिजली सब स्टेशन कोटला का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब कोटला सब स्टेशन को 132 केवी में परिवर्तित करने से जल्द ही लोगों को बेहतरीन बिजली सुविधा उपलब्ध होगी। ढटवाल क्षेत्र की 22 के करीब पंचायतों के लोगों को जिनको बिजली की आपूर्ति 33 केवी बिजली सब स्टेशन कोटला से की जाती है उन्हें बार-बार बिजली कटों तथा कम वोल्टेज से परेशान होना पड़ता है। शीघ्र ही अब कोटला सब स्टेशन को 132 केवी में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए इस सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए 132 केवी का करने का शिलान्यास किया था। इससे पहले इलाके में बिजली आपूर्ति को पूरा करने के लिए ऊना तथा अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब कोटला में 132 केवी का बिजली स्टेशन बन जाने से लोगों को भारी राहत मिलने जा रही है। इस पर करीब 26 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। इसके लिए जाहू से कोटला तक 100 के करीब टावर स्थापित किए जा चुके हैं और ट्रांसमिशन यार्ड भी स्थापित किया जा चुका है। बिजली सब स्टेशन कोटला के इंजीनियर विजय पटियाल ने कहा कि कोटला में 132 केवी बिजली स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसको फाइनल टच दिया जा रहा है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि लोगों की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह तोहफा दिया था जिसे जल्द ही लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें