फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमित आने पर भोरंज के दो कार्यालय बंद

विज्ञापन
Corona Case
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के विभागों से 5 लोग करोना पॉजिटिव आने के कारण क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। एहतियात के तौर पर एसडीएम और जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय भोरंज को 2 दिन के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सैनिटाइजेशन के बाद ही इन कार्यालयों को खोला जाएगा। बता दें कि शुक्रवार देर शाम को एसडीएम कार्यालय से 30 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला, जल शक्ति विभाग के कार्यालय से 28 वर्षीय पुरुष और भोरंज अस्पताल का 40 वर्षीय कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते शनिवार को कार्यालय बंद कर दिए गए। अब सोमवार को ही सैनिटाइजेशन के बाद खुलेंगे।
भोरंज स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम टेस्ट के आधार पर भोरंज के कार्यालयों में कार्यरत लोगों के सैंपल लेना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को लिए इन सैंपल में से शुक्रवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दो दिन तक एसडीएम कार्यालय और जल शक्ति विभाग का कार्यालय बंद रहेगा। एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर एसडीएम ऑफिस भोरंज और जल शक्ति विभाग का कार्यालय बंद कर दिया है। सोमवार को सैनिटाइजेशन के बाद ही इन्हें खोला जाएगा। अस्पताल को सैनिटाइज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें