फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर बस स्टैंड की सड़क के गड्ढे भरे

Sat, 25 Jul 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंसी का समाचार।
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बस अड्डा सुजानपुर के पास मुख्य सड़क में गड्ढों को भरने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को शुरू कर दिया। अमर उजाला के 24 जुलाई के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग सक्रिय हो गया और जगह-जगह बने गड्ढों को तारकोल और बजरी से भर दिया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर लंबे समय से बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों, यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए थे। कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और शनिवार को सड़क पर बने गड्ढों में तारकोल और बजरी डालकर पैचवर्क कराया।
फिलहाल गड्ढे भरने से राहत मिली है, लेकिन सड़क की स्थायी मरम्मत अभी शेष है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार कपिला ने कहा कि गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है।

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंसी का समाचार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें