फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर बस अड्डा सड़क पर गड्ढों से परेशानी, बरसात में वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें

Fri, 24 Jul 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ओमप्रकाश, निवासी सुजानपुर।
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। बस अड्डा सुजानपुर की मुख्य सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों, यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले सड़क की मरम्मत और पैचवर्क कर तारकोल बिछाया गया था, जिससे लोगों को राहत मिली थी।
हालांकि, इतने कम समय में ही सड़क पर दोबारा गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सुजानपुर बस स्टैंड क्षेत्र की यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों के साथ यात्रियों और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बरसात के दौरान गड्ढों में भरे पानी से वाहन गुजरने पर गंदा पानी राहगीरों और यात्रियों के कपड़ों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।




डेढ़ वर्ष पहले सड़क की मरम्मत होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि लंबे समय तक राहत मिलेगी, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क दोबारा खराब हो गई। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र की सड़क की ऐसी हालत होना चिंताजनक है और विभाग को जल्द इसकी सुध लेनी चाहिए। -ओमप्रकाश, निवासी सुजानपुर



बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से गड्ढों का गंदा पानी राहगीरों और यात्रियों पर गिर जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -अरविंद मेहरा, निवासी सुजानपुर



बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क की हालत खराब होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कत होती है और कभी भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। -अजीत मेहरा, निवासी सुजानपुर



खराब सड़क के कारण बस स्टैंड क्षेत्र में धूल-मिट्टी और कीचड़ की समस्या भी बढ़ गई है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से यात्रियों और दुकानदारों को परेशानी होती है। -जोगिंद्र सिंह सुडियाल, निवासी सुजानपुर



कोट:

बस अड्डा के पास मुख्य सड़क पर पड़े गड्ढों को शीघ्र भर दिया जाएगा और समस्या का समाधान किया जाएगा। -राजेश कुमार कपिल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सुजानपुर

ओमप्रकाश, निवासी सुजानपुर।

ओमप्रकाश, निवासी सुजानपुर।

ओमप्रकाश, निवासी सुजानपुर।

ओमप्रकाश, निवासी सुजानपुर।

ओमप्रकाश, निवासी सुजानपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें