फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़कों पर गड्ढों और फुटपाथों पर अतिक्रमण से उपभोक्ता परेशान

Sun, 25 Oct 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने जिले की सड़कों पर गड्ढों, फुटपाथों पर अतिक्रमण और बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया है। संगठन ने संबंधित विभागों से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के विश्राम गृह में संगठन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में हुई। महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने मांग की कि बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नकद लेनदेन हेतु अलग काउंटर या कतार की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े।
बैठक में जिला की अधिकांश सड़कों पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि गड्ढों के कारण वाहनों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है। फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखकर किए गए अतिक्रमण पर चिंता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। शहर की संपर्क सड़कों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई।
बैठक में शहर की दुकानों पर फलों और सब्जियों के अलग-अलग दाम वसूलने पर भी चिंता जताई गई। दिवाली के मद्देनजर संगठन ने मिठाई विक्रेताओं से गुणवत्ता सुनिश्चित करने की अपील की और खाद्य निरीक्षक से समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में विपिन शर्मा, एसके कौड़ा, पीएन शर्मा, युद्धवीर पठानिया, अशोक सोनी, हेमराज शर्मा और रणजीत सिंह ठाकुर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें