फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उफान पर खड्डें, रैल में खेतों और घरों में घुसा पानी, कई घंटे बाधित रही बिजली

Mon, 25 Aug 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू में भारी बारिश के कारण बढ़ा  सीर खड्ड का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
संवाद नयूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर/नादौन/जाहू। जिले में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नादौन क्षेत्र में कुणाह और जाहू में सीर, सुनैहल, चैंथ, लींड़ी व ज्बोठी खड्ड उफान पर हैं। नादौन में बारिश के चलते पुतड़ियाल और रैल पंचायत में जलभराव हो गया।
तेज बारिश का पानी लोगों के खेतों और घरों में घुस गया। वहीं, जिला मुख्यालय में हीरानगर और विकासनगर में बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने से जिला मुख्यालय के कई हिस्सों में बिजली बाधित रही। हालांकि, देर शाम को बिजली की सप्लाई बहाल हो गई। लाइनों की मरम्मत करने के लिए बिजली की आपूर्ति को रोका गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा हमीरपुर-नादौन सड़क पर जोलसप्पड़ और रंगस में भूस्खलन से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि कुछ ही देर में मलबे को यहां पर हटाकर सड़क का बहाल कर दिया गया। रैल और पुतड़ियाल में प्रभावित लोगों का कहना है कि साथ लगती पहाडी व नाले का पानी लोगों के खेतों और बाद में घरों में घुस गया।
वहीं, धनियारा गांव और रैल क्षेत्र में हुई तेज बारिश से स्थानीय प्राथमिक स्कूल की गली पानी से भर गई। दूसरी ओर रैल स्कूल का खेल मैदान पूरा पानी से भर गया।
विज्ञापन

नादौन से वाया बाबे की कुटिया से रैल की ओर जाने वाली सड़क का एक भाग धंस गया है। यहां भारी भरकम वाहनों का निकलना मुश्किल है।
इसके अलावा पुतड़ियाल पंचायत के उपप्रधान संजीब कुमार ने बताया कि गांव की शकुंतला देवी पत्नी प्रीतम चंद की पशुशाला बरसात की भेंट चढ़ गई, लेकिन पशुओं को ग्रामीणों ने जल्दी से बाहर निकाल दिया, अन्यथा पशुओं का भी नुकसान हो सकता था। इस संबंधी पटवारी हलका को सूचित कर दिया गया है।

जाहू में भारी बारिश के कारण बढ़ा  सीर खड्ड का जलस्तर। संवाद

जाहू में भारी बारिश के कारण बढ़ा  सीर खड्ड का जलस्तर। संवाद

जाहू में भारी बारिश के कारण बढ़ा  सीर खड्ड का जलस्तर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें