फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह संगरोध से भागे दोनों युवक पहुंचे उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में गृह संगरोध से भागे दो कोरोना संक्रमित प्रवासी अपने राज्य उत्तर प्रदेश पहुंच गए हैं। भोरंज पुलिस की छानबीन में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि, अभी दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। भोरंज थाने में दोनों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। भोरंज के धमरोल में उत्तर प्रदेश से लौटे दो प्रवासियों को संक्रमित पाए जाने के बाद गृह संगरोध में रहने के निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके उन्होंने नियमों की अवहेलना करते हुए प्रोटोकोल को तोड़ा है।
विज्ञापन

गृह संगरोध के दौरान ही दोनों के सैंपल लिए गए। बीते रविवार को ही इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में इन्हें गृह संगरोध में रहने के निर्देश जारी किए गए थे। सोमवार को प्रशासन को पता चला कि यह अपने किराए के मकान से गायब हो गए हैं। सूचना मिलते ही संबंधित पंचायत प्रधान ने एसडीएम भोरंज को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एसएचओ भोरंज सीआर चौधरी ने कहा कि दोनों भागकर उत्तरप्रदेश चले गए हैं। यहां से वे किस साधन में गए हैं, यह जांच की जा रही है। जाहिर है कि लेबर के होने के चलते वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ही वहां तक पहुंचे होंगे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें