फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में प्रस्तावित रोजगार मेले पर सियासत गर्म

Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में रोजगार मेले पर सियासत गर्मा गई है। भोरंज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोजगार मेले को फर्जी करार दिया है।
विज्ञापन

इसे बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। इसके विरोध में भोरंज युकां अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर की अगुआई में भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा और इसकी जांच कर आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
युकां अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि रोजगार मेले में बड़ी-बड़ी कंपनियों को बुलाकर युवाओं को ठगने का कार्य किया गया है। जब इस राजेगार मेले के बारे में सूचना मिली तो प्रशासन से रोजगार मेले की जांच करने की मांग की थी। जांच में पाया गया कि भोरंज में इस तरह का कोई भी रोजगार मेला नहीं है। न हीं कंपनियों के मेले में आने की कोई सूचना दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि रोजगार मेले के आयोजकों के खिलाफ जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। भविष्य में भोरंज में लगने वाले रोजगार मेले का आयोजन प्रशासन या फिर रोजगार कार्यालय के माध्यम से किया जाए। इस दौरान युकां के सदस्य रजत, मोहित कुमार, ओसिन, अभय, हर्ष शर्मा, प्रिंस, साहिल, पंकज, चंदन ठाकुर, शुभम शर्मा, राकेश, सौरभ, निखिल, विशाल, हर्षित आदि मौजूद रहे।
भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा का कहना है कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोजगार मेले के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा है। अगर इस पर जांच बनती है, तो प्रशासन जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें