फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में कांग्रेस में मची खलबली

Mon, 11 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर में पूर्ण बहुमत के बावजूद ब्लॉक कांग्रेस में खलबली मच गई है। यह खलबली वार्ड नंबर एक से नवनिर्वाचित पार्षद रमन भटनागर के कारण मची है।
विज्ञापन


रविवार को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद राणा समर्थक माने जाने वाले भटनागर भाजपा पार्षदों के विजयी रथ में सवार हो गए। भाजपा पार्षदों ने वाहन में सवार होकर रैली निकाली और शहरवासियों का अभिवादन किया।

वाहन में भटनागर भी शामिल रहे। रमन भटनागर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी न होकर राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा के समर्थित प्रत्याशी रहे हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद के कुल 9 पार्षदों में से पांच पार्षदों के साथ पूर्ण बहुमत का दावा करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर एकमत नहीं है। दो बार अध्यक्ष पद संभालने वाले मनोज कुमार इस बार महज एक वोट से चुनाव जीते हैं। मनोज कुमार ब्लॉक कांग्रेस और राजेंद्र राणा के साझा उम्मीदवार रहे हैं।

इसके अलावा चार सीटों में दो सीटों पर राणा समर्थक और दो पर ब्लॉक कांग्रेस समर्थक यानि पूर्व विधायक अनीता वर्मा के समर्थक जीते हैं। जानकारी के अनुसार राणा समर्थक पार्षद मनोज कुमार को अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाना पसंद नहीं कर रहे।

बताया जा रहा है कि रमन भटनागर अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। यहां यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ब्लॉक कांग्रेस ने भटनागर का साथ देकर उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बिठाया तो चार पार्षदों के साथ भाजपा बाद में भटनागर पर आम सहमति बना सकती है। भाजपा भटनागर पर दांव खेल सकती है।
....
भाजपा पार्षदों के साथ वाहन में सवार था। वाहन में एक मेरी भाभी और दूसरा मेरे बचपन का साथी पार्षद थे। मैं राजेंद्र राणा का समर्थक हूं। अध्यक्ष पद के लिए जनता मुझे आगे आने के लिए कह रही है। अध्यक्ष का पद न मिलने पर अगला फैसला राजेंद्र राणा से बात करने के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन

-रमन भटनागर, नवनिर्वाचित पार्षद, नगर परिषद सुजानपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें