फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटर बंद किए बिना कमरे से निकल जाता स्टाफ

Mon, 11 Jan 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भारी लापरवाही सामने आई है। सर्दियों में स्टाफ को हीटर मिले हैं ताकि ठंड से राहत पाई जा सके। यहां इसके उलट हो रहा है। हीटर जल रहे हैं लेकिन स्टाफ मौजूद नहीं।
विज्ञापन


यानी कमरे में स्टाफ नहीं है फिर भी हीटर जल रहे हैं। कर्मचारी, स्टाफ कमरा छोड़ने से पहले हीटर को बंद नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि सिक्योरिटी कर्मचारी भी हीटर चालू छोड़ रहे हैं।

आधा-आधा घंटा तक हीटर ऐसे ही जल रहे हैं। इससे बिजली का अनावश्यक इस्तेमाल किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन को इस बारे कोई खबर नहीं है।

रोगियों और तीमारदारों सचिन कुमार, हैप्पी, नवनीत कुमार, रोहित कुमार, अश्वनी कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल के अधिकतर कमरों में दिनभर हीटर चालू रहते हैं।
विज्ञापन


रोगी चिकित्सकों के कमरों में पहुंच रहे है तो चिकित्सक कमरों से गायब मिल रहे हैं, वहीं कमरों में हीटर ऑन मिल रहे हैं। कमरों में आधा-आधा घंटा तक स्टाफ की अनुपस्थिति में हीटर चालू रह रहे हैं।


दिए जाएंगे निर्देश
बात ध्यान में आई है। अगर बेकार में ही हीटर चालू रखे जा रहे हैं तो एसमओ को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे। बिजली का दुरुपयोग और स्टाफ की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. सावित्री कटवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें