फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कमलेश कुमारी ने भोरंज अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी अस्पताल का निरीक्षण करतीं हुई। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधायक कमलेश कुमारी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल भोरंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया से कोरोना महामारी से लड़ने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने डूहका गांव से पीड़ित डायरिया के मरीजों से भी मुलाकात की। बीएमओ भोरंज ललित कालिया ने बताया कि दूषित पानी की वजह से लुद्दर पंचायत के लोग बीमार हुए हैं। डायरिया से पीड़ित सभी मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभाग से बात कर पानी के टैंक को खाली करवाने और पानी के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने समीरपुर सेक्टर में सब्जी, किराना दुकानदारों के साथ स्वयं वहां जाकर बातचीत की। उन्हें कोरोना से बचने और राशन देते समय सावधानियां बरतने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने समीरपुर, पंजोत, डमूई, अवाहदेवी में दुकानदारों को दस्ताने, मास्क और हैंड सैनिटाइजर भी भेंट किए। साथ ही उन्होंने पंजोत में रह रहे प्रवासी मजदूरों को राशन आवंटित किया। जिसमें चावल, आटा, दालें, खाद्य तेल, चीनी व चाय पत्ती इत्यादि शामिल था।
पंजोत पंचायत की प्रधान मोनिका शर्मा ने विधायक का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में लगभग 400 प्रवासी हैं और भविष्य में भी उन्होंने इस लॉकडाउन में विधायक से निवेदन किया कि वे इन प्रवासियों की सहायता करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें