फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा की ताजपोशी में प्रदेश भर में जश्न, हमीरपुर में दिखा माहौल शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल जैसे पहाड़ी और छोटे से राज्य से जगत प्रकाश नड्डा की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। देश से लेकर प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी ताजपोशी पर जश्न मनाया। हमीरपुर में न तो कहीं लड्डू बंटे और न ही पटाखे फोड़े गए। जिससे लगता है कि हमीरपुर की जनता मुख्यमंत्री पद खोने के चलते अभी तक शोक में डूबी हुई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय का गांधी चौक हर छोटे और बड़े कार्यक्रम का गवाह बना है। बिलासपुर से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी की मानो हमीरपुर में किसी को कोई खबर तक नहीं मिली। रोजाना की तरह गांधी चौक लोगों की आवाजाही और भीड़ से जाम रहा। लेकिन नियुक्ति से लेकर देर रात तक कोई जश्न नहीं मनाया गया। यही शांति वाला हाल विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर, भोरंज, नादौन, बड़सर और सदर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों का नजर आया। भाजपा के पदाधिकारियों से जब इस बारे में जानना चाहा तो किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और जिला अध्यक्ष ने बयान जारी कर जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई संदेश जरूर दिया लेकिन शेष जिला में माहौल शांत रहा। मुख्यमंत्री पद गंवाने के बाद जिला में अब पहले की भांति खुशियां नहीं दिखती हैं जबकि प्रदेश की राजनीति में यह जिला कभी सबसे अग्रणी माना जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें