फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाने पर हमीरपुर में जश्न का माहौल

विज्ञापन
हमीरपुर में विजयी रैली निकालते आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह डॉ. चंद्रप्रकाश, जगवीर चंदेल, नरेंद्? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर जिला भर में जश्न मनाया गया। केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। कई क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। वहीं कई जगह मिठाइयां बांटी गईं। सुजानपुर और हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। जिला भर में केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया गया। लोगों ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। जिला बार संघ ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर मिठाइयां बांटकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला बार संघ के अध्यक्ष नरेश जसवाल, एडवोकेट विक्रांत ठाकुर, नवीन पटियाल के साथ ही कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

टौणी देवी क्षेत्र में भी फैसले का स्वागत किया गया। भाजपा के मंडल महामंत्री पवन शर्मा, भाजपा नेता विजय बहल, देशराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर सहित अन्यों ने फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपना किया वायदा पूरा कर दिया है। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्यों ने अध्यक्ष रवि राणा की अगुवाई में रैली निकाली और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सुजानपुर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। नेताओं ने कहा कि अब आने वाले दिनों में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी होगा।
जोलसप्पड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पवन कुमार, दलीप सिंह, धनीराम, जसवंत चौधरी, मानचंद, हेमराज, मंजीत, बलवीर, बलदेव सिंह, जगरनाथ, उत्तम चंद, कृष्ण चंद, करतार चंद आदि ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को सही मायने में अब आजादी मिली है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नादौन शहर के पत्तन बाजार से इंद्रपाल चौक तक जलूस निकाला। मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर खूब जश्न मनाया। इस मौके पर वहीं महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल की महामंत्री अर्चना चौहान ने कहा कि यह दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें