फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक मेहरा दोबारा संभाल सकते हैं अध्यक्ष की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में बुधवार 30 जनवरी को होने वाले नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव से पहले भाजपा समर्थित पार्षदों की आपस में खींची हुई लकीर आखिरकार मिट गई है। पार्षदों के आपसी मतभेद भी खत्म हो गए हैं। जिससे लग रहा है कि बुधवार को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष पद पर पुराना चेहरा काबिज होगा। निवर्तमान अध्यक्ष अशोक मेहरा का फिर से अध्यक्ष बनना लगभग तय है। सोमवार रात भाजपा के 5 पार्षदों ने मंडल भाजपा अध्यक्ष की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास पर अपनी हाजिरी लगाई है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा के वर्तमान में छह पार्षद हैं। लेकिन, छह पार्षद आपस में तीन-तीन कर दो धड़ों में बंट गए। जिनमें दोनों भाजपा के धड़ों में बंटे पार्षदों ने कांग्रेस समर्थित दो पार्षदों का सहारा लेकर कुछ दिन पूर्व ही अपने ही नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को कुर्सी से उतार दिया है। इस गुटबाजी को लेकर भाजपा जहां खासी नाराज थी, वहीं शहर में भी इसकी काफी चर्चा है। अब रूठों को मनाने की कवायद काम कर गई है। भाजपा पार्षदों ने सभी मतभेदों को बंद कमरे में मिटा कर और पार्टी को सर्वोपरि मानते हुए बीती रात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास समीरपुर में हाजिरी लगाई है। जहां पर सर्वसम्मति से अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कुर्सी गंवा चुके अशोक मेहरा को पुन: अध्यक्ष चुनने पर अपनी सहमति जताई है। बताया जा रहा है कि इन पांच पार्षदों के साथ भाजपा मंडल के अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता और एक मनोनीत पार्षद सुधीर भटनागर भी साथ थे। देखना दिलचस्प होगा कि बुधवार को नए अध्यक्ष के चुनाव में यह पार्षद एकजुटता का परिचय देते हैं या फिर कोई नया गुल खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें