फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 11 को 18-28-48

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पुलिस आरक्षियों के 88 पदों के लिए 11 अगस्त को दो परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा की वीडियोग्राफी भी होगी। लिखित परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर और डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलासी में किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित होगी। ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा केंद्र में सुबह दस बजे रिपोर्ट करनी होगी। समय पर नहीं पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बाल स्कूल हमीरपुर में एडमिट कार्ड सीरियल नंबर 01-800 तक और डीएवी स्कूल सलासी में एडमिट कार्ड सीरियल नंबर 801-2522 तक अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ने कहा कि लिखित परीक्षा के लिए बुलावा पत्र संबंधित ईमेल आईडी और पंजीकरण मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेज दिए गए हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी कारणवश बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो वह अभ्यर्थी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आठ अगस्त तक सुबह दस से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकता है। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के दौरान अपने साथ बुलावा पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड), नीला/काला बाल पेन केवल, कार्ड बोर्ड लाना होगा। परीक्षा भवन के अंदर किसी भी अभ्यर्थी को कोई भी उपकरण जैसे मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा व बैग, आपत्तिजनक सामग्री इत्यादि ले जाने की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें