बड़सर, हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत बीते माह मैहरे बाजार में एक व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर वीरवार को पुलिस ने जारी की।
पुलिस की ओर से चोर को पकड़ने वाले व्यक्ति को इनाम के तौर पर 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते माह चोर ने मैहरे बाजार में चोरी को अंजाम दिया था। चोर 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। ऐसे में फोटो के आधार पर चोर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बड़सर पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि बीते माह मैहरे बाजार में चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि चोर की सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर को जारी किया है। चोर को ढूंढने वाले व्यक्ति को इनाम के रूप में 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।