फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फोन डिटेल के आधार पर पांच लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

Mon, 14 Apr 2025 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत सेऊ गांव के 25 वर्षीय युवक से 130 ग्राम चिट्टा बरामद करने के मामले में जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी की फोन डिटेल के आधार पर चार से पांच लोगों से पूछताछ भी कर ली है। पुलिस जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को चिट्टा किसने सप्लाई किया था। वहीं चिट्टा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए भी जुट गई है। हालांकि आरोपी अभी 15 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एसआईयू और भोरंज थाना की टीम ने संयुक्त दबिश में आरोपी को 130 ग्राम चिट्टे के साथ सेऊ गांव में स्थित घर से पकड़ा था। अब आरोपी की फोन डिटेल के आधार पर कुछ मोबाइल नंबरों को चिह्नित किया गया तथा संबंधित लोगों से भी मामले में पूछताछ की गई है। उधर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि चिट्टे के साथ धरा आरोपी 15 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें