फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 45 लोगों के चालान काट 22 हजार रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने नियमों की अवहेलना पर 45 लोगों के चालान काट कुल 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। पुलिस ने जिले में घोषित कुल 527 कंटेनमेंट जोन में से 496 में वाहनों से गश्त की। इस दौरान मास्क न पहनने वाले 14 उल्लंघनकर्ताओं के चालान काट कुल सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला हमीरपुर में कुल 56 शादी समारोहों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान 31 लोगों को बिना मास्क पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंद्रह हजार रुपये जुर्माना वसूला। एक उल्लंघनकर्ता की ओर से जुर्माना अदा न करने पर आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय को मामला भेजा गया है। शुक्रवार रात को जिलाभर में पुलिस ने नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। शनिवार को सभी प्रमुख शहरों में फ्लैग मार्च कर लोगों को हिदायत दी गई।
उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जिले की समस्त जनता से कोविड-19 दिशा-निर्देशों और कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है।
कोरोना पॉजिटिव भाजपा नेता पर अभी तक कार्रवाई नहीं
कोरोना संक्रमित भाजपा नेता पर अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई अमल में नहीं ला पाई है। कोविड-19 टेस्ट में भाजपा नेता 10 दिन पूर्व पॉजिटिव पाए गए थे। वह बीते दिन एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच गए। इस मामले में जिला प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं। हमीरपुर के कई लोग सोशल मीडिया पर नियमों की अवहेलना करने वाले भाजपा नेता को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें