फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संभाग स्तर के युवा संसद में पीएमश्री केवी हमीरपुर उपविजेता

Fri, 22 Aug 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वाक कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम संभाग की इस प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय पिंजौर में 18 और 19 अगस्त को किया गया। इसमें हिमाचल के दो और हरियाणा के कुल आठ विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वीरवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय के छात्रों ने विषय प्रस्तुति, तर्कशक्ति और भाषण कला के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया। दसवीं कक्षा की मिशेल, अयविन्ता, 11वीं कक्षा की सुकृति, शिवांगी, प्रत्युष और सायना को श्रेष्ठ वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य संजय कुमार ने इस उपलब्धि पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा संसद जैसे मंच बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की और विश्वास जताया कि विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएंगे और समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें