फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएम श्री स्कूलों में खुलेंगी विज्ञान प्रयोगशालाएं, भूमि का ब्योरा मांगा

Tue, 28 May 2024 10:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएम श्री योजना के तहत चयनित स्कूलों में विज्ञान और व्यावसायिक कोर्स की प्रयोगशालाएं खुलेंगी। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर की ओर से 20 स्कूल प्रमुखों से भूमि उपलब्धता का ब्यौरा मांगा है। पीएम श्री स्कूलों में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास रूम के साथ प्रयोगशालाओं में व्यावसायिक शिक्षा की भी पढ़ाई करवाई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को सभी विषय आसानी से पढ़ाए जा सके।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के 20 स्कूलों का दो महीने पहले पीएम श्री योजना में चयन हुआ है। योजना के तहत स्कूलों को वर्ष 2027 तक दो-दो करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे। इससे स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट शिक्षा और आधुनिक ढांचा विकसित किया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थी किताबों के अलावा प्रायोगिक रूप से भी परिपक्व हो सकें।
स्कूल में विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती, पोषण उद्यान, स्मार्ट अपशिष्ट निपटान के बारे में भी संवेदनशील बनाया जाएगा। इसके साथ ही जल संरक्षण और सौर पैनलों का संचयन और प्रबंधन प्रणाली पर काम होगा। स्कूलों में छात्राओं के शौचालय में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और बिजली की उचित व्यवस्था होगी। स्कूल में परिवर्तन होने के बाद विद्यार्थियों की एजुकेशन स्किल बढ़ेगी।
विज्ञापन

पीएम श्री योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने स्कूलों को नया स्वरूप देने और विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा से जोड़ने के लिए की है। इसके माध्यम से पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। अपग्रेड होने वाले स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका अपनाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पीएम श्री योजना के तहत जिलेभर से 20 स्कूल चयनित किए गए हैं। अब विज्ञान और व्यावसायिक कोर्स के लिए प्रयोगशालाएं खोलने के लिए स्कूलों से भूमि उपलब्धता का ब्योरा मांगा है। स्कूलों की सूची के अनुसार बजट राशि जारी होगी।
विज्ञापन

- सुनील कुमार, जिला समन्वयक, पीएम श्री योजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें