डीएवी स्कूल आलमपुर में शनिवार को स्पोर्ट्स मीट, एनएसएस समापन समारोह और ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। इसके मुख्यातिथि केेसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया रहे। इस मौके पर बहुतकनीकी कॉलेज तलवाड़ के प्रधानचार्य एमएल मोदगिल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय में हुई तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में विजेता विद्यार्थियों को 475 गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल दिए गए।
एनएसएस शिविर के समापन समारोह में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ग्रैंड पेरेंट्स ने भी इस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्कूल के छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि, ग्रैंड पेरेंट व अन्य सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।